आबादी के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। जैसे-जैसे देश की आबादी बढ़ रही है, वैसे-वैसे देश में गाड़ियों की संख्या भी बढ़ रही हैं। गाड़ियों की संख्या बढ़ने की वजह से सिर्फ ट्रैफिक की समस्या ही नहीं बढ़ी है, बल्कि कार पार्किंग की समस्या भी बढ़ी है। गाड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या और पार्किंग के लिए लिमिटेड जगह होने से लोगों को परेशानी होती है। कुछ लोगों को तो अपनी कार को पार्क करने के लिए फीस का भुगतान भी करना पड़ता है। ऐसे में कार पार्किंग की यह समस्या आज के समय की एक बड़ी समस्या है। इतना ही नहीं, अक्सर ही कई लोग अपनी कार को पार्क करते समय कुछ ज़रूरी बातों को भी नज़रअंदाज़ कर देते हैं जिससे उनको कई बार परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।