टोयोटा की एस गाड़ी में बेहद दमदार फीचर्स शामिल किए गए हैं। इंटीरियर को पूरी तरह बदल दिया गया है यानी कि अंदर से देखने पर पता ही नहीं चलेगा कि ये इनोवा है। फुल लैदर इंटीरियर डिजाइन किया गया है और अंदर से ये कार एयरक्राफ्ट जैसी लग रही है। इंटीरियर में वुडन फुट बोर्ड, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बिग स्क्रीन विद डीवीडी आउटपुट, ग्लोस ब्लैक इसेट्स, वुडन पैनल्स और एल्युमिनियम डिजाइन, फोल्ड होने वाली टेबल, मिनी फ्रिज, विंडो सन ब्लाइंड्स दिए गए हैं जो इसे बेहद लग्जरी बनाते हैं। अंदर से रूफ को बेहद लग्जरी बना दिया गया है। डीसी लाउंज की शुरुआत 4.95 लाख रुपये होती है और डिजाइन के हिसाब से कीमत बढ़ जाती है।