
टेस्टिंग के दौरान नजर आई DS7 Crossback, पैरेंट कंपनी का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
नई दिल्ली: Groupe PSA का भारतीय बाजार में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 2020 तक इनकी कारों के बाजार में आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बाजार में कंपनी की पहली कार SUV होगी। हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी की DS7 Crossback को दिल्ली में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। भारत में आने के बाद यह कार Audi Q3 और BMW X1 को कड़ी टक्कर देगी।
DS7 Crossback को Groupe PSA के EMP2 प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा और इसकी मैन्युफैक्चरिंग तमिल नाडू के होसुर प्लांट में की जाएगी। होसुर प्लांट में फिलहाल Groupe PSA के लिए पावरट्रेन्स और ट्रांसमिशन बनाए जाते हैं और पावरट्रेन भारतीय बाजार के लिए जो BS 6 मानकों से लैस हैं।
DS 7 यूरोपीयन बजार में कई इंजन ऑप्शन्स में मौजूद है, लेकिन भारत में इसका कौन सा मॉडल उतारा जाएगा इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। माना जा रहा है इसे 2.0 लीटर डीजल और 1.6 लीटर पेट्रोल मोटर के साथ उतारा जा सकता है, जो स्टैंडर्ड 8-स्पीड इलेक्ट्रिक गियरबॉक्स से लैस होंगे। इसके अलावा कंपनी प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट भी बाजार में लॉन्च कर सकती है।
बीते वर्ष नवंबर में पावरट्रेन प्लांट का उद्घाटन किया गया था और CK बिड़ला के साथ 50:50 के ज्वाइंट वेंचर के तहत यह काम करेगा । इस अत्याधुनिक प्लांट की प्रारंभिक विनिर्माण क्षमता प्रति वर्ष लगभग ट्रांसमिशन की 3 लाख यूनिट्स और BS 6 मानक वाले इंजन की 2 लाख यूनिट्स है।
Published on:
05 Feb 2019 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
