सरकार ऑटो कंपनियों के लिए ट्रेडेबल ऑटो-एमिशन कूपन की व्यवस्था शुरू करने जा रही है।ताकि उन्हें इलेक्ट्रिक वीइकल्स को बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। कूपन की कीमतें बाजार से तय होंगी, जो कार्बन डाईऑक्साइड गैस के प्रति किलोमीटर एमिशन और इस आधार पर गाड़ियों की एफिशियंसी के आधार पर तय होगी । 'कार्बन डाईऑक्साइड के एमिशन टार्गेट को नहीं पूरा करने वाली ऑटो मैन्युफैक्चरर को जहां कूपन या क्रेडिट खरीदना होगा, वहीं टार्गेट पूरा करने वाली मैन्युफैक्चरर को इनाम में कूपन दिए जाएंगे।'