इस कार को 1909 में बनाया गया था और इसकी बॉडी को बनाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया गया था। इस कार के फ्रंट में हंस का मुंह बनाया गया था, जिसकी आंखों में लाइट्स लगी हुई थी। ये कार कलकत्ता में अप्रैल, 1910 को मंगवाई गई थी। इस कार में काफी ज्यादा तेज आवाज वाला हॉर्न लगा हुआ था जो कि कलकत्ता की भीड़ भरी सड़कों पर आसानी से दौड़ लेती थी। इसमें फ्रंट में इंजन लगाया गया था और रियर व्हील ड्राइव ये कार काफी ज्यादा जानदार थी। जब ये कार बनाई गई थी तो इसकी कीमत रोल्स रॉयस से तीन गुना ज्यादा थी।