बरबस जी 700 (Brabus G 700)
बराबस जी 700 में 5.5 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 544 एचपी की पावर 960 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये एक ऑफ रोडर गाड़ी है, जिसे दुबई पुलिस इस्तेमाल करती है। 7जी ट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली ये कार 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.58 करोड़ रुपये है।