दुनिया में प्रदूषण बहुत तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए अब सिर्फ इलेक्ट्रिक कार ही एकमात्र विकल्प हैं। देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां एक से बढ़कर एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं। भारत ऑटोमोबाइल के लिए बहुत बड़ा बाजार है, जिस कारण यहां भी बहुत सी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की जाएंगी। दुनिया में टेस्ला को इलेक्ट्रिक कारों के लिए सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। जी हां टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें एक बार चार्ज होकर सबसे ज्यादा चलने के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल कोई भी ऑटोमोबाइल कंपनी इलेक्ट्रिक कारों के मामले में टेस्ला का मुकाबला नहीं कर पा रही है, लेकिन अब दुनिया जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लाकर टेस्ला को कड़ी टक्कर दे सकती है।