जानकारों के अनुसार, वातावरण में नाइट्रोजन गैस 78 प्रतिशत, ऑक्सीजन 21 प्रतिशत 1 प्रतिशत में कार्बन डाई ऑक्साइड और नोबल गैसें हैं। प्रत्येक गैस गर्मियों में फैल हैं और ठंड में एकत्रित हो जाती हैं। ये गैसें टायर के अंदर भी ऐसा ही करती हैं, जिससे टायर पर कम या ज्यादा प्रेशर हो जाता है। इसलिए टायरों की हवा को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। टायरों में साधारण हवा भरवाने का एक नुकसान ये भी है कि ये आर्द्रता की वजह से ये फैल जाती है जो कि टायर को नुकसान पहुंचाती है इसमें मौजूद वेपर टायर पर ज्यादा प्रेशर डालते हैं। कई बार तो इससे टायर की रिम पर भी बुरा असर हो जाता है।