
नई दिल्ली: पॉपुलर ऑटोमोबाइल ब्रैंड होंडा ने खराबी की वजह से अपनी आइकॉनिक सेडान होंडा एकॉर्ड ( Honda Accord ) के 222,674 लाख यूनिट्स को वापस मंगवाया है। लेकिन आपको बता दें कि ये कारें भारत नहीं बल्कि चीन की मार्केट से मंगवाई गई हैं। दरअसल काफी समय से ग्राहक इस कार के इंजन में खराबी को लेकर शिकायत कर रहे थे जिसके बाद कंपनी ने इस कार के दो लाख से भी ज्यादा यूनिट्स को रीकॉल किया है।
दरअसल इस कार के इंजन में खराबी को लेकर ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने शुरू कर दिए थे जिसके बाद कंपनी ने इन कारों को वापस मंगवाने का फैसला किया क्योंकि लगातार आ रही शिकायतों की वजह से कंपनी की साख पर असर पड़ रहा था।
लोगों की शिकायत है कि कार चलाते समय अचानक इसकी स्पीड अपने आप कम होने लगती है। ज्यादातर लोगों की कार में यही समस्या आ रही थी। आपको बता दें कि चीन में होंडा एक बेहद ही पॉपुलर ब्रैंड है। इतना ही नहीं, कंपनी ने शुरुआती 7 महीनों में 20.5 पर्सेंट की ग्रोथ दर्ज की। कंपनी ने चीन की मार्केट में कई नए वेरियंट्स लॉन्च किे हैं। यह कोई पहला मौक़ा नहीं है जब चीन में होंडा की कारों को रीकॉल किया गया हो, इससे पहले सिविक और CR-V को रीकॉल किया जा चुका है।
इंजन
Honda Accord Hybrid Petrol कार में 1993 cc का इंजन दिया गया है जो 143.016 BHP की पावर जेनरेट करता है। ये एक आटोमेटिक कार है जो 23.1 लीटर का माइलेज देती है।
Published on:
11 Aug 2019 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
