हाल ही में होंडा अमेज डीजल वर्जन को सीवीटी वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। होंडा अमेज पहली डीजल कार है, जिसमें सीवीटी ऑप्शन दिया गया है।
होंडा अमेज
इस कार के डीजल सीवीटी वेरिएंट में 1.5 लीटर आई-डीटेक टर्बोचार्ज्ड इंजन है जो कि 80 बीएचपी की पावर और 160 एनएम का टार्क जनरेट करता है। मिली जानकारी के अनुसार होंटी सिटी सीवीटी डीजल वेरिएंट में भी यही इंजन लगाया जाएगा जो कि दो अलग-अलग मॉडल में होगा। कीमत की बात की जाए तो होंडा सिटी डीजल सीवीटी मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 15.5 से 16.5 लाख रुपये तक हो सकती है।