10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 साल बाद लॉन्च होगी ये कार, लॉन्चिंग से पहले लीक हुई सारे मॉडल्स की डीटेल

Honda Civic के सभी वेरिएंट्स की फोटो लीक 5 साल बाद लॉन्च हो रही है कार

2 min read
Google source verification
civic

5 साल बाद लॉन्च होगी ये कार, लॉन्चिंग से पहले लीक हुई सारे मॉडल्स की डीटेल

नई दिल्ली: 7 मार्च को एक लंबे अर्से के बाद Honda Civic दोबारा मार्केट में कदम रखने वाली है। आपको बता दें कि Civic पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों में लॉन्च होगी और दोनों की कीमतें भी एक समान होंगी। वहीं नई Honda Civic की डीलरशिप पर बुकिंग भी शुरू हो गई है और सिविक इसके वैरियंट्स डीलरों के पास पहुंचना शुरू हो गए हैं। लॉन्चिंग से पहले इस कार की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं।

Steelbird ने लॉन्च किया शानदार हेलमेट, वक्त के हिसाब से बदलेगा रंग

वेरिएंट्स की फोटोज हुई लीक-

होंडा सिविक की जो पिक्चर लीक हुई हैं, उनमें सिविक के लोअर वैरियंट्स में कई सारे फीचर नहीं हैं, जो टॉप ZX वैरियंट में हैं। वीएक्स वैरियंट में हैडलैंप्स, व्हील्स, क्रोम गार्निश और सनरूफ जैसे फीचरों में भी बदलाव होगा। V और VX में एलईडी (ZX वैरियंट) की जगह प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिखेंगे, साथ ही ZX वैरियंट के मुकाबले 16 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। वहीं V वैरियंट में डोर हैंडल्स पर क्रोम नहीं मिलेगा और V और VX में सनरूफ का फीचर भी नहीं होगा।

धाकड़ है 25 के माइलेज वाली मारुति की ये SUV, मात्र 2.5 रूपए प्रति किमी है खर्च

V और VX दोनों वैरियंट्स में एयरबैग्स, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और दूसरे फीचर भी नहीं होंगे। हालांकि VX में 7 इंच का एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, वहीं V वैरियंट में बिना टचस्क्रीन वाला 5 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। साथ ही V ट्रिम में वॉयस एक्टिवेटेड कमांड्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर भी नहीं होंगे।

Fortuner से सस्ती बिक रही है करोड़ों की BMW 640d, मालिक का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

इंजन की बात करें तो V और VX में 4 सिलेंडर वाला 1.8 लीटर पेट्रोल और होंडा CR-V में आने वाला 1.6 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। 1.8 लीटर का इंजन 138 बीएचपी की पॉवर और 174 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं 1.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 118 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टार्क देगा, इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

कीमत- सिविक के पेट्रोल सीवीटी और मैनुअल डीजल वैरियंट की कीमत बराबार होंगी और 19 लाख रुपए से शुरू होंगी।