
दोगुना हो जाएगा आपकी कार का माइलेज, बस इस तरीके से बदलें गियर
अगर आपने नई-नई कार खरीदी है या फिर कार चलाना सीख रहे हैं तो उसके लिए आपको सबसे ज्यादा जरूरी है कि गियर कैसे डालते हैं ये सीखना चाहिए। वैसे तो देश में बहुत से ड्राइविंग स्कूल मौजूद हैं जो कार चलाना सिखाते हैं, लेकिन उनसे इंसान ठीक प्रकार से कार चलाना सीख नहीं पाता है। कार चलाने में सबसे अहम गियर डालना होता है। अगर आप गियर ठीक प्रकार से डालना सीख जाते हैं तो समझ लीजिए आपको कार चलाना आ गई। आज हम आपको कार में गियर डालने के ठीक तरीके बता रहे हैं।
आज के समय में कारों में गियरबॉक्स नई टेक्नोलॉजी से लैस होकर आते हैं, जिनमें पहले के मुकाबले काफी ज्यादा बदलाव है। अच्छी और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए गियर बदलना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। सबसे पहले कार स्टार्ट करते वक्त पहला गियर डाला जाता है उसके बाद दूसरा, तीसरा, चौथा गियर डाला जाता है। आज के समय में नई कार आ चुकी हैं जो कि 4-5 नहीं बल्कि 6 गियर वाली होती हैं। अगर आपको कार को अधिकतम रफ्तार पर नहीं चलाना है तो आपको सारे गियर डालने की जरूरत नहीं है। कार स्टार्ट करते वक्त सबसे पहले पहला गियर डालें, जैसे ही कार 50 से 60 की रफ्तार में आए तो उसके बाद सीधे तीसरा गियर डाल दें।
अधिकतर कारें 1200 आरपीएम पर तीसरे गियर में जा सकती हैं। वहीं अगर आप शहर में कार चला रहे हैं तो दूसरे गियर के बाद सीधे चौथे या पांचवा गियर डाल सकते हैं। आप कार को पांचवे गियर पर भी 60 किमी की रफ्तार में चला सकते हैं। वहीं हाईवे में तीसरे गियर में 100 किमी की स्पीड पकड़ने के बाद सीधे छठा गियर डाला जा सकता है। अगर कार ढलान पर चल रही है तो ब्रेक छोड़कर दूसरा गियर डाल सकते हैं। मोड़ पर पांचवे या छठे गियर से सीधे दूसरे गियर पर आया जा सकता है।
आप इस तरह अगर अपनी कार में गियर डालेंगे तो ईंधन की बचत भी कर पाएंगे और आपको गाड़ी चलाने में भी अधिक आनंद आएगा।
Published on:
01 Jun 2018 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
