
Hyundai की इस एक्स्ट्रा माइलेज वाली फैमिली कार की कीमत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, जानें पूरी खबर
नई दिल्ली: जब से Hyundai की Santro कार की वापसी की खबर आई है, लगातार इसी कार की चर्चा हो रही है। हम आपको ह्युंडई की इस सबसे छोटी कार के बारे में लगातार अपडेट देते आए हैं, लेकिन आज इस कार के बारे में ऐसा खुलासा हुआ है कि आपके लिए इंतजार मुश्किल हो जाएगा। दरअसल सितंबर में इस कार के लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच पता चला है इस कार की कीमत 3.50 लाख रू होगी और इसका मुकाबला मारूति की सेलेरियो से होगा ।
फीचर्स :
हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं जारी किया गया है लेकिन फिरा भी सूत्रों की मानें तो इस कार में 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 69 bhp की पावर देगा। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और एएमटी जैसे फीचर्स देने की बात कही जा रही है।
इसका माइलेज 25 किमी प्रति लीटर के आसपास हो सकता है। आपको बात दें कि इस बार भी कंपनी सैंट्रो के टॉल-ब्वॉय स्टैंस को बरकरार रखेगी। हुंडई की इस कार की टेस्टिंग लगातार चल रही है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है।
इस कार से होगा मुकाबला-
सेंट्रो का मुकाबला भारत में मारूति की सिलेरियो से माना जा रहा है।मारूति की ये कार अभी हाल ही में लॉन्च हुई है।सुजुकी ने सिलेरियो बेस मॉडल LXi ट्रिम की कीमत 4.15 लाख रुपये रखी है जो कि Vxi (O) सीएनजी वेरिएंट 5.25 लाख रुपये तक जाती है।
कीमत को देखकर कहा जा सकता है कि सेंट्रो मिडिल क्लास लोगों की फेवरेट कार हो सकती है।
Published on:
16 Jul 2018 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
