नई दिल्ली: आजकल पुरानी कारों का बाजार तेजी से बढ़ता जा रहा है। दरअसल कारों के शौकीन खुद को अपडेटेड रखने के लिए 1 साल से भी कम वक्त में कारें बेच देते हैं, लेकिन पुरानी कार बेचते समय अच्छी कीमत मिलने के चक्कर में अक्सर लोग कुछ ऐसी चीजों से छेड़छाड़ करते हैं जिससे आपका कार खरीदने का मजा खराब हो जाता है। तो अगर आप भी पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर दें ताकि आप किसी भी धोखे से बच सकें।