
Hyundai Grand i10 Nios Facelift
2022 के बाद अब 2023 भी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए एक बड़ा साल माना जा रहा है। कई बड़ी कार निर्माता कंपनियाँ इस साल देश में अपनी नई और शानदार गाड़ियाँ लॉन्च करने वाली हैं, जिसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इसी लिस्ट में कल एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। साउथ कोरिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor Company) कल यानि की 20 जनवरी को भारत में ग्रैंड i10 निओस फेसलिफ्ट (Grand i10 Nios Facelift) वर्ज़न को लॉन्च करने जा रही है।
बुकिंग्स हो चुकी है शुरू
हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने अपनी इस शानदार हैचबैक के नए वर्ज़न की बुकिंग्स भी देश में शुरू कर दी है। कंपनी ने 9 जनवरी से देश में ग्रैंड i10 निओस फेसलिफ्ट की बुकिंग्स शुरू कर दी है। इसके लिए कस्टमर्स को सिर्फ11,000 रूपये चुकाने होंगे। कार की ऑफिशियल कीमत का खुलासा इसकी लॉन्चिंग के साथ ही होगा।
अपडेटेड डिज़ाइन के साथ होगी लॉन्च
कंपनी हुंडई ग्रैंड i10 निओस फेसलिफ्ट को पुराने वर्ज़न के मुकाबले अपडेटेड डिज़ाइन के साथ लॉन्च करने वाली है। कंपनी की तरफ से इस नई कार में फ्रंट बम्पर्स के बीच में बड़ा एयर इनलेट दिया गया है। साथ ही नए डिज़ाइन वाले LED DRLs हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स और 15 इंच के नए अलॉय व्हील्स भी इस हैचबैक में दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- 15 साल से पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा फैसला, जानिए क्या
मिलेंगे शानदार फीचर्स
हुंडई ग्रैंड i10 निओस फेसलिफ्ट में शानदार फीचर्स मिलेंगे। 6 एयरबैग्स वाली यह देश की सबसे छोटी कार होगी। इसके साथ ही इस नई कार में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग, वॉइस रिकग्निशन, हिल स्टार्ट असिस्ट, पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटो हेडलैम्प, रियर-व्यू कैमरा और दूसरे दमदार फीचर्स मिलेंगे।
इंजन और गियरबॉक्स
हुंडई ग्रैंड i10 निओस फेसलिफ्ट को पेट्रोल और सीएनजी इंजन ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिससे कार को 82 bhp पावर और 114 Nm टॉर्क मिलेगा। सीएनजी इंजन भी 1.2 लीटर का होगा, जिससे कार को 68 bhp पावर और 95 Nm टॉर्क मिलेगा। साथ ही इस कार में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- HOP LEO: भारत में लॉन्च हुआ किफायती हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ 20 पैसे में चलेगा 1 किलोमीटर
Published on:
19 Jan 2023 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
