3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल की तरह चार्ज होगी Hyundai की ये इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में चलेगी 280 किमी

कई ऑटोमोबाइल कंपनियां भारत में एक से बढ़कर एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में हुंडई की बेहतरीन कार हुंडई आइकोनिक ( Hyundai Ioniq ) को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

2 min read
Google source verification
Hyundai Ioniq

मोबाइल की तरह चार्ज होगी Hyundai की ये इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में चलेगी 280 किमी

जिस तरह से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है उसको देखते हुए अब इलेक्ट्रिक कारें बहुत ज्यादा जरूरी हैं। इलेक्ट्रिक कारों के लिए सरकार भी बहुत ज्यादा जोर लगा रही है और जिसको देखते हुए कई ऑटोमोबाइल कंपनियां भारत में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारें लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में हुंडई की बेहतरीन कार हुंडई आइकोनिक ( Hyundai Ioniq ) इलेक्ट्रिक कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

हुंडई की इस इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग चेन्नई में की जा रही है। जल्द ही हुंडई कोना ( Hyundai Kona ) को भारत में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद आइकोनिक को मार्केट में उतारा जाएगा। आइकोनिक की टेस्टिंग देखकर लग रहा है कि इससे हुंडई कोना की लॉन्चिंग का टाइम बढ़ सकता है।

स्टाइलिंग की बात की तो हुंडई आइकोनिक काफी यूनिक है और इसका लुक किसी दूसरी हाइब्रिड कार से अलग है। आइकोनिक में नई ग्रिल, फ्रंट शार्प नोस स्टाइल, नई एलईडी हेडलाइट्स, अपडेटेड टेल लाइट्स, नए एलॉय व्हील, कॉपर पेंटेड कैरेक्टर लाइन और कॉपर कलर्ड इंटीरियर एप्लीक्यू जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हुंडई आइकोनिक में पावर के लिए 88 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 295 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इस मोटर को 28 केडब्ल्यूएच की लिथियम आयन पॉलीमर बैटरी से पावर दी जाएगी।

माइलेज की बात की जाए तो ये कार एक बार चार्ज होकर 280 किमी की दूरी तय कर सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 165 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। इस कार में 6.6 किलोवॉट का ऑनबोर्ड चार्जर दिया है, जिसे 7 किलोवॉट के इलेक्ट्रिक पोर्ट से कनेक्ट किया जाएगा। ये कार 4 घंटे 25 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है और 100 किलोवॉट का फास्ट चार्जर से सिर्फ 23 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, हुंडई आइकोनिक ( Hyundai ioniq ) इलेक्ट्रिक कार को हुंडई कोना ईवी की लॉन्चिंग के बाद लॉन्च किया जा सकता है। कार के पीछे सीट्स के नीचे बैटरी दी गई है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो भारत में इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 20 लाख रुपये हो सकती है।