6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कीमत के मामले में मात खा सकती है Hyundai Kona Electric

Hyundai Kona Electric की कीमत है 25,30000 लाख रुपये लोगों को रास नहीं आ रहा है इस कार का दाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 10 Jul 2019, 11:44 AM IST

Hyundai Kona

कीमत के मामले में मात खा सकती है Hyundai Kona Electric

नई दिल्ली: कल भारत में हुंडई ( Hyundai ) ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार कोना इलेक्ट्रिक ( Hyundai Kona Electric ) को लॉन्च कर दिया है। इस कार को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लेकिन इनमें से ज्यादातर लोगों ने इस कार की कीमत को लेकर नाराज़गी जाहिर की है, क्योंकि उनके मुताबिक़ इस कार की कीमत आम मिडिल क्लास वर्ग के लिए काफी ज्यादा है।

Samsung ने पेश की 5G कार, 5000 मील दूर से कर सकेंगे ऑपरेट

आपको बता दें कि कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी के दाम का खुलासा कल यानी मंगलवार को ही कर दिया गया था। कंपनी ने कोना suv की कीमत 25 लाख 30,000 रुपये रखी है। एंट्री के हिसाब से इस कार का दाम मिडिल क्लास लोगों को कुछ ख़ास पसंद नहीं आया है।

जानें क्या है Kona Electric की खासियत

इस इलेक्ट्रिक suv ( hyundai kona electric suv ) की खासियतों की बात करें तो इसे आप 57 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं। Hyudai KONA को अगर आप स्टैंडर्ड AC सोर्स से चार्ज करेंगे तो इस कार को फुल चार्ज होने में 6 घंटे 10 मिनट लगेंगे ।

मंदी के दौर में भी बरकरार है Maruti Alto 800 का जलवा, Swift को पछाड़ की धमाकेदार वापसी

Eco, Comfort और Sport जैसे तीन ड्राइव मोड के साथ लॉन्च हुई इस कार में कार one-speed ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है और इसमें मैनुअल का सिस्टम नहीं है। कंपनी ने दावा किया है कि Hyundai KONA को एक बार फुल चार्ज करके 425 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

कोना एक बार फुल चार्ज करने पर 452 किलोमीटर तक चलेगी, जो अभी आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिहाज से काफी अच्छी रेंज है। ये भारत में Hyundai की पहली इलेक्ट्रिक कार है और इसका लंबे समय से इंतजार हो रहा था।

फीचर्स – इस कार में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन सेनसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स को जगह मिलेगी इसके अलावा कोना में hyundai venue वाली Bluelink connectivity भी मिलेगी । KONA मेंज abs के साथ EBD दिया गया है.।इसके अलावा इस कार में 6 एयरबैग्स भी मिलेंगे । हिल असिस्ट, वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेब्लिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे सेफ बनाते हैं।

ख़ास बात ये है कि इस कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं जो अपने आप ही गर्माहट एयर ठंडक जेनरेट करती हैं जिनकी मदद से आप ड्राइवर और को-पैसेंजर को ठंडी और गर्मी में ये कार तकलीफ नहीं देती है।

भारत में लॉन्च हुई Hyundai Kona , कीमत 25.30 लाख रुपए और माइलेज 452 किमी

Hyundai KONA में 100kW का मोटर दिया गया है और यह कार फ्रंट व्हील ड्राइव होगी। ये 131 bhp के बराबार की पावर देती है। कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ 9.7 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ेगी ।