29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज 3.50 लाख में इस धमाकेदार फीचर के साथ लॉन्च हो सकती है हुंडई की नई Santro

इसमें नए फीचर्स को शामिल किया गया है जिससे ये कार स्टाइलिश होने के साथ अब हाइटेक भी हो गयी है। इन्हीं हाईटेक फीचर्स में एक ऐसा है जो बेहद ख़ास है और आज उसी ख़ास फीचर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Sep 15, 2018

new hyundai santro

महज 3.50 लाख में इस धमाकेदार फीचर के साथ लॉन्च हो सकती है हुंडई की नई Santro

नई दिल्ली: कुछ साल पहले तक भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाली अब बहुत जल्द नए अवतार में लॉन्च होने वाली है, इस कार को पहले से कहीं बेहतर ढंग से डिजाइन किया गया है जिससे इसका स्टाइल और ज्यादा बढ़ गया है साथ ही में इसमें नए फीचर्स को शामिल किया गया है जिससे ये कार स्टाइलिश होने के साथ अब हाइटेक भी हो गयी है। इन्हीं हाईटेक फीचर्स में एक ऐसा है जो बेहद ख़ास है और आज उसी ख़ास फीचर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

28 Kmpl से ज्यादा का माइलेज देती है ये शानदार सेडान, कीमत इतनी कम कि नहीं होगा यकीन

दरअसल जिस फीचर की हम बात कर रहे वो टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम है जो पुरानी वाली सैंट्रो में नहीं दिया जाता था। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि नई सैंट्रो में ये फीचर दिया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस कार में 5.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इस फीचर की खासियत ये है कि इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

369 कारों का मालिक है साउथ का ये हीरो, इसका कार कलेक्शन देख मुकेश अंबानी के भी छूट जाते हैं पसीने

ये हैं कार के फीचर्स

जानकारी के मुताबिक़ इस कार में 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 69 पीएस की पावर देगा। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और एएमटी का विकल्प भी दिया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार की कीमत 3.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। आपको बता दें कि इस कार को स्पोर्टी लुक दिया गया है साथ ही में इस कार में पहले से ज्यादा स्पेस दिया गया है जिससे ये सस्ती कारों में सबसे आगे निकल सकती है।

Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज