
Suzuki Jimny Pakistani Model
जापानी वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी दुनिया भर में अपने वाहनों की बिक्री करती है। जहां एक तरफ भारत सुजुकी के लिए सबसे प्रमुख बाजारों में से एक है वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी सुजुकी की कारों की खूब डिमांड है। भारत की ही तरह पाकिस्तान में भी Suzuki का व्हीकल लाइनअप काफी मजबूत है और इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जिस Jimny का भारतीयों को लंबे समय से इंतज़ार है वो पाकिस्तान में बेधड़क फर्राटा भरती है।
यह भी पढें: लोगों के सिर चढ़ बोल रही है इस कार की दिवानगी, 24 घंटे में बिक गई सभी यूनिट्स
पाक सुजुकी मोटर्स कंपनी लिमिटेड, जिसे आमतौर पर पाक सुजुकी या सुजुकी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता है, सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (SMC) और पाकिस्तान ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में बनाई गई थी। सुज़ुकी पाकिस्तान को अगस्त 1983 में एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था और 1984 में कंपनी ने अपना वित्तीय संचालन शुरू किया।
पाकिस्तानी बाजार में Suzuki के व्हीकल पोर्टफोलियो में ऑल्टो, सेलेरियो, वैगनआर, विटारा, जिम्नी, एपीवी, बोलन जैसे कई मॉडल उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं, जिन्हें पाकिस्तान में दूसरे नामों से बेचा जाता है। बहरहाल, आज हम यहां बात करेंगे Suzuki Jimny की जिसका इंतज़ार भारतीय ग्राहकों को लंबे समय से है, हालांकि ये मॉडल पाकिस्तान में बिक्री के लिए पहले से ही मौजूद है।
थ्री-डोर वाली ये वही एसयूवी है जो कि ग्लोबल मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। वहीं भारतीय बाजार के लिए मारुति सुजुकी 5-डोर मॉडल पर काम कर रही है, इसके अलावा इस SUV को यहां के बाजार में उतारने के लिए मुल्यांकन भी कर रही है। बीते साल कंपनी जिम्नी का प्रोडक्शन भारत में शुरू किया था, जिनका एक्सपोर्ट दूसरे देशों के लिए किया जाता है।
कैसी है पाकिस्तानी Suzuki Jimny:
जैसा कि हमने आपको बताया कि ये ग्लोबल मॉडल ही है, जिसकी बिक्री पाकिस्तान में की जाती है। कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का K15B पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि 75kW की क्षमता का पावर और 130Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है।
यह भी पढें: देश में धूम मचाने आ रही हैं Hyundai की ये पांच कारें, कीमत बस इतनी
40 लीटर की क्षमता के फ़्यूल टैंक के साथ आने वाले इस एसयूवी में कुल 4 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें एंटी थेफ्ट अलार्म, हिल होल्ड ट्रैक्शन कंट्रोल, ESP के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), डुअल एयरबैग, हिल डिसेंट कंट्रोल, हाई माउंट स्टॉप लैंप, इमोबिलाइजर सिक्योरिटी अलार्म जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
क्या है कीमत:
सुजुकी जिम्नी को पूरे पाकिस्तान में अलग-अलग डीलरशिप द्वारा बेचा जाता है, इसलिए इसकी कीमत में लोकेशन के अनुसार भिन्नता संभव है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस एसयूवी की कीमत 45,90,000 (पाकिस्तानी, रुपये) से शुरू होती है। हालांकि सुजुकी की गाड़ियां पाकिस्तान में लीज प्रोग्राम के तहत भी उपलब्ध हैं।
Updated on:
12 Jan 2022 08:39 pm
Published on:
12 Jan 2022 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
