
Electric Aston Martinचलाते नजर आएंगे जेम्स बॉंड, पलक झपकते आंखो से होती है गायब
नई दिल्ली:James Bond के फैन्स के लिए अच्छी खबर है । जेम्स बॉन्ड अपनी अगली 007 सीरीज की फिल्म में Aston Martin की इलेक्ट्रिक कार चलाते नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब डेनियल क्रेग 007 सीरीज की फिल्म में किसी सुपरफास्ट इलेक्ट्रिक कार में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है लिमिटेड एडिशन वाली Rapide E की कीमत 2.50 लाख पाउंड है।
इस कार में 64-kWh बैटरी और 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर दिया जाएगा और यह दो ई-मोटर्स के साथ संयुक्त 603bhp की पावर और 950Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे चार सेकंड्स से भी कम का वक्त लगता है और इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है। सिंगल चार्ज में यह कार 320 km का सफर तय करने में सक्षम है।
25 बांड फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्म के डायरेक्टर कैरी जोजी फुकुनागा की पहल पर ऐसा किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फुकुनागा की बातचीत एस्टन मार्टिन से हुई है, जिसके चलते शूटिंग के लिए Rapide E मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा और इस मॉडल की घोषणा पिछले सितंबर को की गई। यह फोर-डोर इलेक्ट्रिक कूपे कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक पावर्ड वाली कार है और एस्टन मार्टिन की योजना है कि वह 155 Rapide E सेडान्स को बनाएगी।
Published on:
21 Mar 2019 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
