
Hyundai Venue को घर ले जाने के लिए 6.5 लाख नहीं देनी होगी ये कीमत, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमत
नई दिल्ली:hyundai venue के साथ ही हुंडई ने सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रखा । अपने हाईटेक फीचर्स के जरिए इस कार ने कस्टमर्स के दिल में अपनी खास जगह बना ली है। यही वजह है कि बुकिंग ओपन के 24 घंटे के अंदर ही इस कार को 2000 से ज्यादा लोगों ने बुक कर लिया। 10 रंगो में 3 इंजन वेरिएंट्स के साथ पेश की गई इस कार को कंपनी ने 6.5 लाख रूपए ( एक्स शोरूम ) कीमत पर लॉन्च किया है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 11.10 लाख तक जाएगी ।
Hyundai Venue की शुरूआती कीमत नहीं है 6.5 लाख-
आपको बता दें कि अगर आप हुंडई वेन्यू को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि इस कार को खरीदने के लिए आपको सिर्फ 6.5 लाख रूपए नहीं बल्कि कम से 1 लाख रूपए एक्सट्रा खर्च करने पर ही ये कार घर ले जा पाएंगे। इसका बेस वेरिएंट खरीदने पर आपको इस कार के लिए ऑन रोड प्राइस ( hyundai venue on road price ) करीब 7.34 लाख रुपए पड़ेगा। इसीलिए आज हम आपको कार खरीदने पर किस मद पर कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा सारी जानकारी विस्तार से देंगे ताकि आप बिना कंफ्यूजन के अपने बजट और जरूरत के हिसाब से अपनी hyundai Venue खरीद सकें।
वेन्यू में तीन इंजन ऑप्शन (1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल) दिए गए हैं। 6 वेरियंट लेवल- E, S, SX, SX+, SX ड्यूल टोन और SX(O) में उपलब्ध यह एसयूवी शानदार फीचर्स से लैस है।
जानें हर वेरिएंट की ऑन रोड कीमत-
| Venue E | Venue S | Venue E डीजल | Venue S 1 लीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट | Venue S डीजल | Venue S 1 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट | |
| Ex Show room price | 6.5 लाख रुपए | 7.20 लाख रुपए | 7.75 लाख रुपए | 8.21 लाख रुपए | 8.45 लाख रुपए | 9.35 लाख रुपए |
| Insurance | 38,784 रुपए | 41,934 रुपए | 44,409 रुपए | 46,479 रुपए | 47,559 रुपए | 51,609 रुपए |
| RTO amount | 56, 875 रुपए | 63000 रुपए | 67,812 रुपए | 71,837 रुपए | 73,937 रुपए | 81,812 रुपए |
| estimated On Road Price * | 7.46 लाख रुपए | 8.25 लाख रुपए | 8.87 लाख रुपए | 9.39 लाख रुपए | 9.66 लाख रुपए | 10.68 लाख |
| Venue SX पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल | Venue SX डीजल | Venue SX ( O ) पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल | Venue SX ( O ) डीजल | Venue SX ( O ) पेट्रोल वेरिएंट ऑटोमैटिक | |
| Ex Show room price | 9.54 लाख रुपए | 9.78 लाख रुपए | 10.60 लाख रुपए | 10.84 लाख रुपए | 11.10 लाख रुपए |
| Insurance | 52,463 रुपए | 53,544 रुपए | 57,234 रुपए | 58,314 रुपए | 59,506 रुपए |
| RTO amount | 83,475 रुपए | 85,575 रुपए | 1.32 लाख रुपए | 1.35 लाख रुपए | 1.38 लाख रुपए |
| estimated On Road Price* | 10.9 लाख रुपए | 11.17 लाख रुपए | 12.6 लाख रुपए | 12.89 लाख रुपए | 13.2 लाख रुपए |
Published on:
22 May 2019 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
