4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया की सबसे सेफ और लग्जरी मानी जाती है Limousine, जानें हाइटेक फीचर्स

आज हम यहां ये बता रहे हैं कि इतनी लग्जरी और सेफ होने के बावजूद इस लिमोजिन में ऐसी क्या कमी थी जो दुर्घटना होने की वजह से इतनी जान चली गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 8 Oct 2018, 11:49 AM IST

Limousine

दुनिया की सबसे सेफ और लग्जरी मानी जाती है Limousine, जानें हाइटेक फीचर्स

दुनिया की सबसे ज्यादा लग्जरी माने-जाने वाली लिमोजिन कार में एक दुर्घटना की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका में 6 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के एक मशहूर पर्यटन स्थल पर कार क्रैश हो गई है। ये घटना न्यूयॉर्क सिटी के उत्तर में लगभग 270 किमी दूर स्कोहैरी स्थित एपल बैरल कंट्री स्टोर नामक जगह पर हुई है। आइए जानते हैं कि इतनी महंगी और लग्जरी माने जाने वाली कार में भी लोग कैसे मर सकते हैं। आज हम यहां ये बता रहे हैं कि इतनी लग्जरी और सेफ होने के बावजूद इस कार में ऐसी क्या कमी थी जो दुर्घटना होने की वजह से इतनी जान चली गईं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 5.4 लीटर का वी-8 इंजन दिया गया है, जो कि 255 बीएचपी की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। रियर व्हील ड्राइव टाइप इस कार में 4 स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन दिया गया है।

दुनिया में बहुत सी कंपनियों की लिमोजिन कार बन सकती हैं, क्योंकि लिमोजिन कोई कंपनी नहीं है बल्कि कारों का एक तरह का स्टाइल या वेरिएंट है। इन कारों को लग्जरी कार निर्माता कंपनी सिर्फ ऑर्डर देने पर ही तैयार करती हैं यानी कि इसमें क्या चीज लगवानी है कैसे फीचर्स शामिल करने हैं ये सब कुछ ग्राहक पर डिपेंड करता है। दुनिया के कई नेता लिमोजिन कार से चलते हैं।

अगर इस कार के इंटीरियर की बात करें तो आपको अंदर से ये कार देखने में ऐसी लगेगी जैसे कोई फाइव स्टार होटल हो और उसके साथ ही साथ इसके अंदर सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इस कार को तेज स्पीड से सीधे चलाना तो आसान है, लेकिन आसानी से मोड़ा तो नहीं जा सकता है। इसमें 16 इंजन के क्रॉम स्टील व्हील, फ्रंट एसी, रियर एसी, म्यूजिक सिस्टम, रिमोट लैस एंट्री, हीटिड मिरर, क्लॉथ सीट ट्रिम, ड्राइवर लंबर सपोर्ट, फुल बेंच थर्ड रॉ सीट जैसे फीचर्स दिए गए थे।