
Family Cars
Best Family Cars : भारत में इन दिनों एसयूवी वाहनों का दबदबा है, लोग हैचबैक और सेडान को कम पसंद कर रहे हैं, और एसयूवी को खरीदने वालों का संख्या लगातार बढ़ रही है। एसयूवी कारों को खरीदन के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है, इनका स्पेस और फीचर्स। तो अगर आप भी तीन पंक्ति वाली एक 7-सीटर कार की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए है। क्योंकि हम आपको यहां बताने जा रहे हैं, ऐसी ही कुछ कारों की
सूची जो 10 लाख के भीतर आती हैं।
Mahindra Bolero Neo (Mileage - 17kmpl)
Mahindra Bolero Neo हमारी सूची की सबसे पहली कार है, यह SUV देश में 10 लाख रुपये के प्राइस ब्रैकेट के भीतर आती है। Bolero Neo सात-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ आती है। बोलेरो नियो की कीमत 9.29 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार को कंपनी चार वेरिएंट N4, N8 N10 और N10 (O) में पेश करती है, और इसमें 1.5-लीटर यूनिट इंजन मिलता है, जो 100PS की पावर और 260Nm टॉर्क जेनरेट करता है।
Renault Triber (Mileage : 19kmpl)
हमारी सूची की दूसरी कार है, रेनो की ट्राइबर। इस 7 सीटर कार ने खरीदारों को खूब आकर्षित किया है। एक कॉम्पैक्ट स्टाइल के साथ इस कार को सात सीटर कॉन्फ़िगरेशन में सेल किया जाता है। ट्राइबर की कीमत 5.76 लाख रुपये से शुरू होती है, और इसके कैबिन में स्पेस की कोई कमी नहीं है। यह Sub-4m MPV चार ट्रिम्स RXE, RXL, RXT, और RXZ में ब्रिकी के लिए उपलब्ध है, और इसमें 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो स्टैंडर्ड रूप में 5-स्पीड मैनुअल और वैकल्पिक 5-स्पीड AMT से जोड़ा गया है।
Maruti Ertiga ( Mileage : 20kmpl )
मारुति अर्टिगा को शुरुआती दौर में एमपीवी सेक्शन में टोयोटा इनोवा को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया था। लेकिन इस कार ने न सिर्फ इनोवा बल्कि सेगमेंट की कई गाड़ियों का सफाया कर दिया। अर्टिगा वर्तमान में बजट एमपीवी खंड पर हावी हो गई है। बता दें, कि अर्टिगा 1.5-लीटर इंजन के साथ आती है, और इस कार पर एक सीएनजी विकल्प भी मौजूद है, जो देश में किसी भी 7 सीटर कार के लिए काफी दिलचस्प है।
Updated on:
06 Jun 2022 07:31 pm
Published on:
06 Jun 2022 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
