26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिंद्रा XUV500 का प्रोडक्‍शन हुआ बंद, जानिए कारण

Mahindra XUV500 production discontinued: महिंद्रा ने हाल ही में ऑफिशियली अपनी एसयूवी XUV500 का प्रोडक्‍शन बंद कर दिया है। अब कंपनी इस मॉडल की और गाड़ियां नहीं बनाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_2021-11-12_mahindra_xuv500.png

Mahindra XUV500

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में से एक महिंद्रा ने हाल ही में अपनी 7 सीटर एसयूवी कार Mahindra XUV500 का ऑफिशियली प्रोडक्शन बंद कर दिया है। महिंद्रा की सबसे सफल गाड़ियों में से एक XUV500 के इस मॉडल की और गाड़ियां अब कंपनी नहीं बनाएगी। देश के कई बड़े कार डीलर्स ने भी इस बात की पुष्टि की है। हालांकि इसे अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है, पर जल्द ही इसे पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

XUV500 का प्रोडक्‍शन बंद करने का कारण

हालांकि कंपनी ने XUV500 का प्रोडक्‍शन बंद करने का कोई कारण नहीं दिया है, पर ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी की हाल ही में नई लॉन्च हुई एसयूवी Mahindra XUV700 को बम्पर एडवांस्ड बुकिंग मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़े - भारत में लॉन्च हुई पोर्श की पावरफुल इलेक्ट्रिक कार, 484Km की ड्राइविंग रेंज और सिर्फ 20 मिनट में होगी चार्ज

XUV500 का नया मॉडल होगा अगले साल लॉन्च

Mahindra XUV500 का नया मॉडल अगले साल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी XUV500 के नए मॉडल को 5 सीटर कार के रूप में भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी और Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector और Tata Harrier को टक्कर देगी।

यह भी पढ़े - Mahindra XUV700 ग्लोबल NCAP टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग के साथ बनी भारत की सबसे सुरक्षित कार