चूंकि यह ब्रांड का नया फ्लैगशिप मॉडल होगा, इसलिए Codename Y17 देश की सबसे महंगी मारुति सुजुकी कार होगी।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी घरेलू बाजार के लिए कई नई एसयूवी पर काम कर रही है। जिसमें Jimny की लॉन्च को लेकर कंपनी पहले ही बयान दे चुकी है, मिली जानकारी के मुताबिक मारुति जिम्नी के अलावा एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर रही है, जिसका कोडनेम YTB रखा गया है।
इसे मौजूदा विटारा ब्रेज़ा के ऊपर एक अधिक प्रीमियम एसयूवी के तौर पर पेश किया जा सकता है। बता दें, इस अपकमिंग एसयूवी का डिजाइन 2020 ऑटो एक्सपो में कंपनी द्वारा पेश की गई Futuro-e कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगा।
हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कंपनी के कई मॉडल
मारुति की अपकमिंग कोडनेम YTB कार बलेनो के समान हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। बताते चलें, कि मारुति सुजुकी के लाइनअप में वैगन आर, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो, एर्टिगा, एक्सएल6, सियाज, स्विफ्ट, डिजायर और एस-प्रेसो पांचवीं पीढ़ी के हार्टेक्ट आर्किटेक्चर पर आधारित हैं।
7-सीटर फ्लैगशिप एसयूवी
रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार का 5-सीटर वर्जन Vitara नेमप्लेट क नाम से भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसके साथ ही एक सात-सीटर फ्लैगशिप एसयूवी भी कंपनी भविष्य में लॉन्च करने पर विचार कर रही है, जो Ertiga और XL6 वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस तीन-पंक्ति SUV को आंतरिक रूप से Y17 कोडनेम दिया गया है, वहीं इसके बारे में कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सेगमेंट में देगी कड़ी टक्कर
भारत में 7 सीटर सेगमेंट की लोकप्रियता को देखते हुए मारुति इस सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए काम कर रही है, अगर भारत में मारुति की 7-सीटर कार लॉन्च होती है, तो यह Hyundai Alcazar, MG Hector Plus, Tata Safari और Mahindra XUV700 की प्रमुख प्रतिद्वंदी होगी। जिसमें 1.5-लीटर चार-सिलेंडर युक्त पेट्रोल इंजन का विकल्प मिल सकता है।
कोडनाम Y17 के नाम से जानी जाने वाली नई तीन-पंक्ति वाली एसयूवी को 6 और 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन दोनों के साथ पेश किया जा सकता है। चूंकि यह ब्रांड का नया फ्लैगशिप मॉडल होगा, इसलिए Y17 देश की सबसे महंगी मारुति सुजुकी कार होगी। अफवाह पर विश्वास करें तो नई मारुति 7-सीटर एसयूवी को XL6 के रिप्लेसमेंट के रूप में पेश किया जा सकता है।