नई बलेनो में एक हेड-अप डिस्प्ले और एक 360-डिग्री सराउंड कैमरा है, जो इस कीमत पर सेगमेंट में पहली बार दिया गया है। अपने पूर्ववर्ती मॉडल की तुलना में बलेनो में रियर एयरकॉन वेंट, दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए टाइप-ए और टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट, एक स्लाइडिंग ड्राइवर आर्मरेस्ट, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। बतौर सुरक्षा आपको हाई स्पेक में छह एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, ब्रेक असिस्ट और एएमटी वर्जन पर हिल-होल्ड भी मिल जाता है।