Fastag Deactivation Process : देश में नेश्नल हाईवे पर आवगमन FASTag के जरिए बेहद आसान हो गया है, लोगों को लाइन में लगने की परेशानी से मुक्त करते हुए सरकार ने इसे अब प्रत्येक वाहन पर अनिवार्य कर दिया है। यह एक ऐसी प्रणाली है, जो रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक के साथ काम करती है, इसके माध्यम से टोल भुगतान सीधे सिस्टम से जुड़े प्रीपेड या बचत खाते से किया जा सकता है, FASTags को आप देश के कई निजी और सरकारी बैंकों से खरीद सकते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है, कि इसे बंद करने का क्या प्रोसेस है। फास्टैग की वैधता 5 वर्ष है, और इसे खरीदने के बाद आपको केवल इसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार ही रिचार्ज करना होता है।