28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honda City Hybrid : लोगों के सिर चढ़ कर बोला इस कार का जादू, लॉन्च से पहले ही 6 महीने पहुंचा वेटिंग पीरियड : रिपोर्ट

Honda City Hybrid देश में सबसे अधिक बिकने वाली सेडान में से एक है, और अब लगता है कि सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड के साथ यह कार देश में काफी लोकप्रिय होने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 1 May 2022, 1:22 PM IST

honda_city_hybrid-amp1.jpg

Honda City Hybrid e:HEV

Honda City Hybrid e:HEV: सेडान सेगमेंट की पहली हाइब्रिड कार होंडा सिटी लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है, इस कार को कंपनी ने बीते महीने पेश किया है, और अब Honda City Hybrid को 4 मई को लॉन्च किया जाएगा। ध्यान दें, कि कार को पेश करते समय कंपनी ने इस सेडान की बुकिंग शुरू कर दी थी। और खबर है, कि इसका वेटिंग पीरियड लॉन्च से पहले ही छह महीने तक पहुंच गया है। होंडा सिटी देश में सबसे अधिक बिकने वाली सेडान में से एक है, और लगता है कि सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड के साथ यह कार देश में काफी लोकप्रिय होने वाली है।



सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेडान

Honda City Hybrid (आधिकारिक तौर पर City e: HEV) में सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है, जिसमें 98PS की पावर पर 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स शामिल हैं। इस पावरट्रेन का संयुक्त आउटपुट 126PS और 253Nm तक है। वहीं होंडा सिटी हाइब्रिड प्योर ईवी, हाइब्रिड और पेट्रोल-ओनली मोड पर चलने में सक्षम होगी। कंपनी का दावा है, कि इसका माइलेज 26.5kmpl तक होगा है, जो एक बार फिर सेडान सेगमेंट में सबसे ज्यादा होगा।

ये भी पढ़ें : Car Loan के लिए अब नहीं काटने पड़ेगे चक्कर, 30 मिनट में होगा अप्रूव, जानिए पूरा प्रोसेस


डिजाइन में ब्लू एक्सेंट का प्रयोग

Honda City हाइब्रिड थाईलैंड में बेचे जाने वाले RS वैरिएंट से काफी हद तक प्रेरित है। इसके फ्रंट में लोगो के आसपास ब्लू कलर के एक्सेंट दिए गए हैं। सामने की तरफ, हाइब्रिड मॉडल में रेगुलर मॉडल के स्लेटेड डिज़ाइन के बजाय विशाल क्रोम बेल्टलाइन के नीचे एक हनीकॉम्ब ग्रिल है। फॉग लैंप डिजाइन में भी बदलाव किया गया है, जो बंपर को स्पोर्टी लुक देता है। इसके अलावा यह एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स के एक ही सेट के साथ समान दिखती है।


ये भी पढ़ें : भारत में नहीं लॉन्च होंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, सरकार ने खबर का किया खंडन





इतनी हो सकती है कीमत


होंडा सिटी हाइब्रिड सिर्फ टॉप-स्पेक ZX वैरिएंट में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही यह अपने सेगमेंट में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम) की सुविधा देने वाली पहली कार होगी, जिसमें एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो हाई बीम असिस्ट, लेन कीपिंग जैसे फीचर्स के साथ लेन डिपार्चर वार्निंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम भी दिए जाएंगे। कीमत की बात करें तो सिटी हाइब्रिड की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में, भारत में बिक्री पर सिटी हाइब्रिड का कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, लेकिन इस सेडान की कीमत स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस के टॉप-स्पेक वेरिएंट के करीब होगी।