
Electric Scooter
इलेक्ट्रिक वाहनों में लगातार आग लगने की घटना के बाद खबर आई कि सरकार ने नए ईवी की लॉन्च पर रोक लगा दी है, जिससे वाहन उघोग सदमे पहुंच गया। खैर, अब सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च नहीं करने की खबरों का खंडन किया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में आग लगने की बढ़ती घटनाओं पर चर्चा के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बुलाई गई बैठक में निर्माताओं को यहां तक कहा गया कि जिस बैच के इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक में आग लग रही है, उस पूरे बैच को रिकॉल किया जाए।
फिलहाल सरकार ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है कि मंत्रालय ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है। कि दोपहिया ईवी की लॉन्च पर रोक लगाई जाए या पूरे बैच को रिकॉल किया जाए। रिपोर्टों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को मौखिक रूप से नए वाहनों को लॉन्च नहीं करने के लिए कहा गया है "जब तक कि आग के कारणों और उन्हें रोकने के लिए आवश्यक कदमों के बारे में स्पष्टता नहीं हो जाती है।" यानी लिखित में ऐसा कोई भी प्रवाधान जारी नहीं हुआ है, लेकिन मौखिक रूप से वाहन निर्माताओं को सतर्क जरूर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : Tata AVINYA: टाटा ने पेश की बेहद खूबसूरत इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार, 500km की रेंज के साथ 2025 में होगी लॉन्च
पिछले हफ्ते, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं से आग लगने की लगातार घटनाओं के बाद खराब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को स्वेच्छा से वापस बुलाने के लिए कहा था, जिसमें कुछ लोगों की जान भी गई थी। मंत्री के बयान के बाद ओला इलेक्ट्रिक, ओकिनावा और प्योर ईवी जैसे इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं आदि ब्रांड (जिनके इलेक्ट्रिक स्कूटर आग की घटनाओं में शामिल रहे हैं,) ने लगभग 7,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को रिकॉल कर लिया है।
Updated on:
29 Apr 2022, 3:11 PM IST
Published on:
29 Apr 2022, 3:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.