27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Car / स्पीड में सबसे आगे होगी नई Ertiga, सबसे पहले यहां जानें कैसी होगी ये MPV

स्पीड में सबसे आगे होगी नई Ertiga, सबसे पहले यहां जानें कैसी होगी ये MPV

नई मारुति सुजुकी अर्टिगा ( Maruti Suzuki Ertiga ) इस साल दिवाली के बाद लॉन्च की जा सकती है। अब हाल ही में इस कार को देखा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 25 Sep 2018, 2:25 PM IST

Maruti Suzuki Ertiga

स्पीड में सबसे आगे होगी नई Ertiga, सबसे पहले यहां जानें कैसी होगी ये MPV

भारत में मारुति सुजकी की बेहतरीन एमपीवी कार मारुति सुजुकी अर्टिगा का हाल ही में रोड टेस्ट किया गया, जिसमें ये देखा गया है कि ये कार स्पीड और पावर में कितनी ज्यादा सक्षम है। मारुति सुजुकी अर्टिगा ( Maruti Suzuki Ertiga ) जल्द ही नए अवतार में भारत में दस्तक देने वाली है। माना जा रहा है कि नई अर्टिगा इस साल दिवाली के बाद लॉन्च की जा सकती है। अब हाल ही में इस कार को देखा गया है, जिससे ये पता चला है कि ये एमपीवी कार कैसी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Ford Aspire Facelift की बुकिंग हुई शुरू, मात्र 11 हजार रुपये देकर बनाएं अपनी

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.5 लीटर का के सीरीज इंजन दिया जाएगा जो कि 104 बीएचपी की पावर और 138 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस बड़े इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि नया पेट्रोल इंजन सुजुकी हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम ( SHVS ) माइल्ड हाइब्रिड यूनिट से लैस होकर आएगा।

ये भी पढ़ें- Royal Enfield की ये Bike बनी सबसे ज्यादा सेफ, अब एक्सीडेंट होने का नहीं रहेगा खतरा

दूसरा 1.3 लीटर का फीएट मल्टीजेट टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाएगा जो कि 89 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस ये इंजन काफी दमदार होगा। ये भी माना जा रहा है कि इस कार में 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- कारों के मामले में सबसे अलग हैं सैफ अली खान, घर में लगा रखा है महंगी कारों का ताता

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 15.39 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज