भारत में रॉयल एनफील्ड की बाइक काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं, क्योंकि इनका लुक सबसे ज्यादा शानदार और अग्रेसिव लगता है। युवाओं से लेकर अधिक उम्र वाले लोगों को भी बुलेट की सवारी करना बहुत अच्छा लगता है। अब रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को पहले से भी ज्यादा सेफ बना दिया है। आइए जानते हैं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ( royal enfield Classic 350 ) में कौन सा नया फीचर शामिल किया गया है।