
नई कार खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान
अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको कार खरीदते वक्त ध्यान देने वाली कुछ खास बातों के बारे में बात रहे हैं। बहुत बार क्या होता है कि सेल्समैन लोग डेमज कार या रिपेयर कार को भी साफ-सुथरा दिखा कर बेच देते हैं, इसके लिए आपको कार की डिलिवरी लेने से पहले इन बातों पर ध्यान देना चाहिए। आप नई कार खरीद रहे हैं और जाहिर सी बात है बिल्कुल अच्छी कार ही खरीदना चाहेंगे जो चमकती हुई हो, लेकिन कई बार क्या होता है। कार डीलर पर ही कार में छोटी-मोटी चोट लग जाती हैं, जिन्हें डीलर खुद रिपेयर करके बेच देते हैं। इसके लिए आपको कार को खरीदने से पहले उसे ठीक प्रकार से चेक कर लीजिए।
आप कार खरीदने किसी डीलर पर गए हैं और आपने उसे देखने से पहले ही अगर कागजों पर साइन कर दिए तो वो कार अापके नाम हो जाएगी। इससे अच्छा है कार को पहले देख परख लीजिए और उसके बाद फिर आगे का काम कीजिए। सेल्समैन के सामने ही कार की अच्छे से जांच परख कर लीजिए। कार का ओडोमीटर काम कर रहा है और उस पर देखिए की कार कितनी ज्यादा चली हुई है।
कार के टायर चेक कर लीजिए कि ज्यादा घिसे हुए तो नहीं है। ठीक से रोशनी के बीच पूरी बॉडी को देखिए। कार पर लगे डेंट को पेंट के जरिए छिपाया जाता है। बोनट खोल कर चेसी और इंजन नंबर चेक कीजिए। कार की सभी लाइट्स, म्यूजिक सिस्टम, एसी, स्टीरियरिंग और हॉर्न को चेक कीजिए।
Published on:
23 Sept 2018 01:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
