9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस तरह के चार्जर से महज 1 घंटे में 80 फीसदी चार्ज हो जाएगी इलेक्ट्रिक Wagon R

वैगन आर को चार्ज करने में 7 घंटे का समय लगेगा लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस कार को चार्ज होने में टाइम बेहद कम लगेगा।

2 min read
Google source verification
wagon r ev

इस तरह के चार्जर से महज 1 घंटे में 80 फीसदी चार्ज हो जाएगी इलेक्ट्रिक Wagon R

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी अपनी पापुलर कार Wagon R का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाला है, ये बात तो अब सभी को पता है। 2020 में लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक Wagon R को कई बार टेस्टिंग के दैरान स्पॉट किया गया है। इस कार के वेरिएंट्स और डीटेल्स के बारे में तो काफी सारी जानकारी सामने आ चुकी है। लेकिन अब इस कार के बारे में एक ऐसी बात पता चली है कि आप भी खुश हो जाएंगे।

एक्सीडेंट में नहीं जाएगी जान, कार के बाहर भी होंगे एयरबैग्स

दरअसल इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में सबसे ज्यादा टेंशन उनकी चार्जिंग को लेकर होती है। पहले खबर आई थी कि वैगन आर को चार्ज करने में 7 घंटे का समय लगेगा लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस कार को चार्ज होने में टाइम बेहद कम लगेगा। मात्र एक घंटे की चार्जिंग में आपकी कार 80 फीसदी चार्ज हो जाएगी।

दरअसल Maruti Suzuki Wagon R EV AC चार्जिंग के साथ-साथ फास्ट DC चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। ac चार्जिंग से जहां कार को चार्ज होने में 7 घंटे का टाइम लगेगा वहीं DC चार्जिंग से कार महज एक घंटे में सफर पर जाने के लिए तैयार हो जाएगी। आपको मालूम हो कि Maruti Suzuki Wagon R EV 2 चार्जिंग इनपुट्स के साथ लॉन्च की जाएगी। सामने की ओर AC चार्जर और रियर साइड में DC चार्जर लगा होगा।

इस फाइटर प्लेन ने लिया पुलवामा का सटीक बदला, 1 बार में बरसाता है हजारों किलो बम

आपको बता दें फास्ट चार्जिंग कैपाबिलिटी गाड़ी के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता है। यहां ध्यान देने लायक बहात ये है कि Maruti Suzuki Wagon R EV का फाइल वेरिएंट टेस्टिंग में नजर आ रहे प्रोटोटाइप वेरिएंट से अलग होगा। इसके साथ ही ये भी पता चला है कि वैगन आर Heartect प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा।

भारत में लॉन्च हुआ 110 किलोमीटर माइलेज वाला ये स्कूटर, कीमत 50000 से कम

माना जा रहा है इलेक्ट्रिक वैगन आर की लॉन्चिंग के साथ भारत में इलेक्ट्रिक कारों का एक नया युग शुरू हो जाएगा।