इंटरनेशल मार्केट में नई मर्सिडीज-बेंज सीएलएस को मार्च, 2019 में लॉन्च किया गया था। इस कार में ई-क्लास बेस्ड कुछ फीचर्स और कुछ एस-क्लास मॉडल बेस्ड फीचर्स शामिल किए गए हैं। मर्सिडीज बेंज सीएलएस के फ्रंट में चौड़ी और लंबी ग्रिल दी जाएगी और एरो शेप के डीआरएलएस वाले हेडलैंप्स दिए जाएंगे। मर्सिडीज बेंज सीएलएस भारत में पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी।