
MG Hector के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड, एक ही दिन में डिलीवर हुई 30 SUV
नई दिल्ली:एमजी हेक्टर ( MG Hector ) को भारत में लॉन्चिंग के बाद से लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस suv की बुकिंग 10,000 से भी ऊपर निकल चुकी ऐसे में इस कार के ऊपर काफी लंबा वेटिंग पीरियड ( Waiting period ) चल रहा है। अगर आप भी इस कार को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन 27 जून को लॉन्च हुई एमजी हेक्टर केरल की एक कार डीलरशिप पर डिलीवर होनी शुरू भी हो चुकी है।
आपको बता दें कि केरल की इस डीलरशिप ने एक दिन में 30 हेक्टर की डिलीवरी की। एक साथ 30 हेक्टर की डिलीवरी से एक नया रिकॉर्ड बन गया है जिसे अब तक किसी भी कार कंपनी ने हासिल नहीं किया है। इस सेगमेंट में यह पहले कार है जो इतनी बिक रही है। एमजी मोटर्स के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
हेक्टर की उत्पादन क्षमता महज 2,000 यूनिट प्रति माह है। ऐसे में एक साथ 30 कारों की डिलीवरी देना किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। जानकारी के मुताबिक़ हेक्टर के डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले मॉडल को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस मॉडल में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता है वहीं इसके टॉप वर्जन शार्प की डिमांड सबसे ज्यादा है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 16.78 लाख रुपये है।
इंजन
एमजी हेक्टर तीन इंजन ऑप्शन 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। माइलेज की बात करें तो हेक्टर हाइब्रिड 15.81 किमी प्रति लीटर, जबकि इसका पेट्रोल मॉडल 14.16 किमी प्रति लीटर (मैनुअल) और 13.96 किमी प्रति लीटर (DCT) है। जबकि इसके 2.0 लीटर डीजल इंजन का माइलेज 17.41 किमी प्रति लीटर है।
Published on:
14 Jul 2019 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
