हार्ले डेविडसन कंपनी कभी भी अपनी बाइक को बनाने में किसी तरह का समझौता नहीं करती है, ऐसे में इस बार भी इस इलेक्ट्रिक बाइक ( Electric bike ) को प्रीमियम लुक दिया गया है। इस बाइक को क्रूज बाइक वाले लुक में तैयार किया गया है। ऐसे में जो लोग इस बाइक को क्रूजर के रूप में पसंद करते हैं उनके लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब ये बाइक प्रदूषण कम करने में योगदान देगी।