
सस्ती कारों को धूल चटाएगी MG Motors की ये पहली कार, 18.1 kmpl का माइलेज और Audi जैसे फीचर्स
यूके की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर्स (MG Motors) जल्द ही भारतीय कार बाजार में एंट्री लेने जा रही है और शुरुआत में ये कंपनी अपनी बेहतरीन हैचबैक कार एमजी मोटर्स एमजी3 (MG Motors MG3) लॉन्च करेगी। मिली जानकारी के अनुसार एमजी 3 (MG3) को 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, फॉग लाइट्स, पावर विंडो, रियर पावर, फ्रंट पावर विंडो, एलॉय व्हील, पावर ब्रके जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आकार की बात की जाए तो इस कार का आकार कीमत के लिहाज से काफी बड़ा है। इस कार का व्हीलबेस 2520 मिमी, लंबाई 3999 मिमी, चौड़ाई 1729 मिमी, ऊंचाई 1507 मिमी और ग्राउंड क्लेरेंस 157 मिमी है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1498 सीसी का 4 सिलेंडर वाला वीटीआई टेक इंजन दिया जाएगा जो कि 104.55 बीएचपी की पावर और 137 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस कार में 5 लोगों के बैठने के लिए सीटिंग स्पेस दिया जाएगा। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 173.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। ये कार मात्र 10.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ पाएगी। माइलेज की बात की जाए तो ये गाड़ी प्रति लीटर में 18.1 किमी का माइलेज देती है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 6 से 8 लाख रुपये तक हो सकती है।
Published on:
07 Aug 2018 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
