11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई पुलिस ने स्टाइल में दी Hero और Royal Enfield सवारो को चेतावनी, लोगों ने कहा इस पोस्ट को डिजाइन करने वाले का शेयर कर दो नंबर

एक पोस्ट आजकल मुंबई पुलिस के Twitter अकाउंट पर लोकप्रिय हो गया है, जिसमें स्टाइल के साथ लोगों को नियम समझाने की कोशिश की गई है।

2 min read
Google source verification
police-amp.jpg

Traffic Rules

आम लोगों की मनमानी से परेशान ट्रैफिक पुलिस नियमों को तोड़ने वाले लोगों का चालान काटने से जरा भी नहीं कतराती है। लाख कोशिश के बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं, और चालान का दोष पुलिस के सिर लगा देते हैं। लेकिन मुंबई पुलिस यातायात के नियमों का पालन करावाने के लिए जानी जाती है, यहां कि पुलिस का अपना अलग स्टाइल है, जिससे लोग ना सिर्फ खुश होते हैं, बल्कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का भी पालन करते हैं।


कैप्शन के साथ पोस्ट की तस्वीर

ऐसा ही एक पोस्ट आजकल मुंबई पुलिस के Twitter अकाउंट पर लोकप्रिय हो गया है, जिसमें स्टाइल के साथ लोगों को नियम समझाने की कोशिश की गई है। दरसअल, मुंबई पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर Follow Trafic Rules, ‘Ya-Maha’ Fine Lagega. #RoadSafety कैप्शन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई। जिनमें सबसे पहले तस्वीर हीरो की बाइक चलाने वालो के लिए है, इस तस्वीर में लिखा है, Hero don't unnecessarily HORN-DA, दूसरी तस्वीर रॉयल एनफील्ड वालों के लिए है, जिसमे लिखा है Royal Enfield Wear Your Crown.


ये भी पढ़ें : 6 अप्रैल को लॉन्च होगी 400km रेंज देने वाली Tata Nexon Electric Car, नए डिजाइन के साथ मिलेंगे कई खास फीचर्स



यानी हीरो वाले बिना मतलब के होर्न ना दें, और रॉयल एनफील्ड वाले अपना (Crown) हेलमेट पहनें। Du-katti With Speeding मतलब डुकाटी वाले स्पीड से कटी कर लें। While Turning Right Indicator Dio यानी स्कूटर वाले दाई तरफ मुड़ते हुए इंडिकेटर दें। तो इस तरह से मुंबई पुलिस स्कूटर, मोटरसाइकिल और रेसिंग बाइक वालो को नियम समझा रही है। यहां घ्यान देने वाली बात यह है, कि लोग बिना किसी बात की फिक्र किए लगातार नियमों का तोड़ते हैं, और इसका एक बड़ा उदाहरण होली के अगले दिन नोएडा में कटे करीब 3,600 चालान है।



ये भी पढ़ें : सता रहा है कार चोरी होने का डर तो अपनाएं ये ट्रिक्स और रहे बेफ्रिक