scriptPassenger vehicle sales see growth in India in september 2022 | त्यौहारी माहौल के चलते पैसेंजर वाहनों की बिक्री में उछाल, सितंबर में बेचीं इतने लाख यूनिट्स | Patrika News

त्यौहारी माहौल के चलते पैसेंजर वाहनों की बिक्री में उछाल, सितंबर में बेचीं इतने लाख यूनिट्स

locationनई दिल्लीPublished: Oct 13, 2022 05:06:05 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

फेस्टिव सीज़न के चलते एक बार फिर देश में पैसेंजर वाहनों (Passenger Vehicles) की बिक्री में उछाल देखने को मिला है। इसी के चलते सितंबर में ज़बरदस्त बिक्री देखने को मिली है।

passenger_vehicle_sales.jpg
Passenger Vehicle sales in India

त्यौहारी माहौल में लोगों की शॉपिंग भी बढ़ जाती है। ऐसे में हर चीज़ की बिक्री बढ़ जाती है। पिछले महीने फेस्टिव सीज़न की शुरुआत होने से देश में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में भी उछाल देखने को मिला है। सितंबर के महीने में देशभर में कुल 3,07,389 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस बात की जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के प्रेसिडेंट विनोद अग्रवाल ने दी है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.