1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लग्जरी फीचर्स से लैस है 3 लाख से कम कीमत में लॉन्च हुई ये कार, माइलेज में ऑल्टो को देगी टक्कर

साइज की बात करें तो अभी भी लगभग पुराने मॉडल के बराबर हैं , लेकिन फीचर्स के मामले में ये कार किसी भी ंहंगी लग्जरी कार को मात दे सकती है।
2 min read
Google source verification
KWID

लग्जरी फीचर्स से लैस है 3 लाख से कम कीमत में लॉन्च हुई ये कार, माइलेज में ऑल्टो को देगी टक्कर

नई दिल्ली: Renault India ने आज हैचबैक सेगमेंट में अपनी पापुलर सस्ती कार Kwid का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। अपनी नई कार में कंपनी ने कई सारे शानदार फीचर्स दिये है लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि इसकी कीमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

2018 रेनॉल्ट क्विड के मॉडल में कंपनी ने अपनी 7-इंच टचस्क्रीन मीडिया नेवीगेशन सिस्टम, रियर कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वन-टच लेन चेंज इंडिकेटर, रेडियो स्पीड बेस्ड वॉल्यूम कंट्रोल और सेसंर्ड सीट बेल्ट जैसी मौजूदा फीचर्स को बरकरार रखा है।इसके अलावा रिवर्स पार्किंग कैमरा, रीयर आर्म रेस्ट और पैसेंजर्स की सुविधा के लिए रीयर 12 वोल्ट का चार्जिंग सॉकेट दिया गया है हैं, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट में रीयर ईएलआर (इमरजेंसी लॉकिंग रिट्रैक्टर) और ट्रैफिक असिस्ट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स भी दिये गए हैं।

2 महीने में 40 हजार लोगों ने बुक की Hyundai Creta, जानें क्या है इस कार में खास

साइज-
साइज की बात करें तो अभी भी लगभग पुराने मॉडल के बराबर हैं । वहीं कार की boot कैपासिटी और ग्राउंड क्लीयरेंस अभी भी 300 लीटर और 180 मिमी हैं। टॉप वेरिएंट में पावर स्टीयरिंग, 3 और 4 स्पीड मैनुअल एसी, इंजन इमोबिलाइज़र, ब्लूटूथ और टेलीफोनी, फ्रंट स्पीकर और 12 वोल्ट के पावर सॉकेट भी है ।

Bajaj की 400cc वाली ये बाइक देगी Royal Enfield को टक्कर, माइलेज भी होगा जबरदस्त

मिल रही है वारंटी-

नई क्विड के साथ कंपनी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 4 साल या 1 लाख किमी तक की वारंटी और रोड असिस्टेंस दे रही है। इसमें 2 साल की रेगुलर और 2 साल एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है।

अपनी फेवरेट Maruti की इन 8 कारों को भारत में नहीं खरीद सकते आप, जानें क्या है वजह

इन कलर्स में मिलेगी कार-

नई क्विड Red, Planet Grey, Moonlight Silver, Ice Cool White, Outback Bronze and Electric Blue जैसे 6 रंगों में मिल रही है।

कीमत- क्विड का बेसिक मॉडल जहां 2.66 लाख रू वहीं टॉप वेरिएंट 4.59 लाख रूपए (शो-रूम प्राइस) में मिलेगा।