17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Skoda की यह शानदार 7 सीटर SUV अगले हफ्ते होगी देश में लॉन्च, 7 पॉइंट्स में समझे डिटेल्स

Skoda Kodiaq 2022: स्कोडा की नई और शानदार 7 सीटर कार Kodiaq 2022 को अगले हफ्ते देश में लॉन्च किया जाएगा। पिछले साल क्रिसमस के दिन से इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification
skoda_kodiaq_1.jpg

Skoda Kodiaq 2022

चेक रिपब्लिक की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी स्कोडा (Skoda) ने अपनी नई और शानदार 7 सीटर एसयूवी कार Kodiaq 2022 को भारत में लॉन्च करने की तारीख से आखिरकार पर्दा उठा ही दिया है। लोग पिछले कुछ महीनों से इस कार की लॉन्चिंग का इंतज़ार कर रहे थे और उनका यह इंतज़ार अगले हफ्ते खत्म होने वाला है। कंपनी 10 जनवरी 2022 को इस कार को देश में लॉन्च करेगी। पिछले साल क्रिसमस के दिन कंपनी ने Kodiaq 2022 की बुकिंग शुरू की थी, जिसे नज़दीकी स्कोडा डीलरशिप पर और स्कोडा इंडिया (Skoda India) की ऑफिशियल वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद की एक फैक्ट्री में इस कार का प्रोडक्शन कुछ महीने पहले शुरू हो चुका है।


आइए 7 पॉइंट्स में जानते है Skoda Kodiaq 2022 के बारे में।

1. हाल ही में एक लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपनी नई 7 सीटर एसयूवी कार Kodiaq 2022 के बेस वैरिएंट को 36.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है। Kodiaq 2022 तीन वैरिएंट्स Style, Sportline और L&K में लॉन्च होगी।

2. Skoda Kodiaq 2022 के डैशबोर्ड डिज़ाइन और सीटिंग लेआउट में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

3. Skoda Kodiaq 2022 के बेस Style वैरिएंट में 9 एयरबैग्स के साथ दूसरे कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। इसके दूसरे वैरिएंट्स में भी यह सेफ्टी फीचर मिलेगा।

4. Skoda Kodiaq 2022 के Sportline वैरिएंट में ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, ब्लैक ORVM, विंडो ट्रिम, ब्लैक रूफ रेल्स, स्पॉयलर और ब्लैक अलॉय व्हील्स देखने को। साथ ही इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरे कई दमदार फीचर्स मिलेंगे।


यह भी पढ़ें - SUV गाड़ियों ने दी पिछले साल डीज़ल को मज़बूती, इस साल क्या रहेगा हाल?

5. Skoda Kodiaq 2022 के टॉप L&K वैरिएंट में 360 डिग्री कैमरा, डायनामिक चेसिस कंट्रोल (DCC), तीन ड्राइविंग मोड्स स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और कम्फर्ट और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।

6. Skoda Kodiaq 2022 के सभी वैरिएंट्स में अपडेटेड सॉफ्टवेयर के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा।

7. एक रिपोर्ट के अनुसार Skoda Kodiaq 2022 में कंपनी की तरफ से 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिससे 190bhp पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट होगा। इसके साथ ही इस कार में 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स भी देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Hyundai की इन दो गाड़ियों ने पिछले साल मचाई धूम, बेची 1-1 लाख से भी ज़्यादा गाड़ियां