5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्द लॉन्च होगी स्कोडा की नई एसयूवी Kamiq, सामने आया टीजर

स्कोडा की बाकी गाड़ियों के प्रतीक चिन्ह से उल्टे स्कोडा का स्पोर्ट्स बोल्ड बैज S K O D A कामिक में पीछे की तरफ दिखाई दे रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
skoda

जल्द लॉन्च होगी स्कोडा की नई एसयूवी Kamiq, सामने आया टीजर

नई दिल्ली: हाल ही में स्कोडा ने अपनी अगली एसयूवी के दो स्केच जारी किए हैं, 'Kamiq' नाम की स्कोडा की इस कार को अगले साल की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर उतारा जा सकता है । कंपनी इस एसयूवी को MQB-A0 प्लेटफॉर्म पर बनाएगी।

हालांकि कार को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन स्कोडा की सिग्नेचर क्रिस्टलीय डिजाइन Kamiq में भी दिख रही है, जिसमें कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। स्कोडा ने कामिक में चार इंडिकेटर होने की पहले ही अधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी थी। इसके अलावा कार के टॉप पर स्प्लिट हेडलैम्प, daytime रनिंग लैंप्स दिए गए हैं वहीं Kamiq के बम्पर पर हेडलाइट्स हैं।

25 किमी माइलेज वाली इस सस्ती कार में मिलेगा suv वाला फीचर, कीमत पर नहीं पड़ेगा असर

स्कोडा की बाकी गाड़ियों के प्रतीक चिन्ह से उल्टे स्कोडा का स्पोर्ट्स बोल्ड बैज S K O D A कामिक में पीछे की तरफ दिखाई दे रहा है। इससे यही कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने बैज में कुछ बदलाव पर विचार कर रही है। इसके अलावा अभी तक Kamiq के बारे में कोई और अपडेट नहीं है।

मंहगी मोटरसाइकिलों को मात देकर Antarctica पर पहुंची Bajaj की ये सस्ती बाइक

स्कोडा की इस कार को क्रेटा और डस्टर की कंप्टीशन के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुई टाटा हैरियर, निसान किक्स के लिए भी Kamiq एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हो सकती है।