इंटीरियर की बात करें तो फेसलिफ्ट वेरिएंट में कैबिन में भी बदलाव हो सकता है और इसमें अपडेटेड डैशबोर्ड, नई अपहोलस्ट्री, ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। Datsun टॉप वेरियंट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाने पर भी विचार कर रही है। इन नए मॉडल्स में पावर विंडोज, पावर स्टीयरिंग, मोबाइल डॉकिंग सिस्टम आदि फीचर्स भी हो सकते हैं।