27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Car / कार को सर्विसिंग पर देने से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो होगा भारी नुकसान

कार को सर्विसिंग पर देने से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो होगा भारी नुकसान

ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में उनकी गाड़ी सेफ होगी और उसकी ठीक तरह से सर्विसिंग होगी लेकिन आपको बता दें कि आपका ये सोचना भी गलत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 19 Sep 2018, 3:41 PM IST

car service

कार को सर्विसिंग पर देने से पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली: कार की सर्विसिंग एक रूटीन है और ज्यादातर लोग लोकल सर्विसिंग सेंटर की जगह ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर को अपनी कार की सर्विस के लिए प्रिफर करते हैं। दरअसल लोगों को यकीन होता है कि ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में उनकी गाड़ी सेफ होगी और उसकी ठीक तरह से सर्विसिंग होगी लेकिन आपको बता दें कि आपका ये सोचना भी गलत है। क्योंकि ऐसा देखा गया है कि अक्सर ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर लोगों से पैसा ऐंठने के लिए तरह के तरह के फ्रॉड करते हैं जिनका पता आम आदमी को नहीं चल पाता लेकिन उनकी जेब पर इसका असर जरूर दिखता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन धोखों के बारे में जो ये सर्विस सेंटर पर दिये जाते हैं।

शहर में रहने वालों के लिए बेस्ट है ये कार, छोटी कार की कीमत में मिलेगा सिडान का मजा

सर्विसिंग में कम से कम 1 पूरा दिन लग जाता है और आजकल इतना वक्त किसी के पास नहीं होता।इसी बात का सर्विस सेंटर वाले फायदा उठाते हैं।

सही पार्ट्स को बताते हैं खराब-

ये लोग जिस पार्ट की जरूरत भी नहीं होती उसको भी खराब बता देते हैं, हममें से काफी लोग इन पर भरोसा कर अपनी कार सर्विस सेंटर छोड़ कर अपने घर या दफ्तर चले जाते हैं, ज्यादातर मामलों में सर्विस के नाम पर गाड़ियों को धो कर, साफ़ करके पकड़ा दी जाती है और बेचारा ग्राहक ठगा जाता है।बिना बदले ही ये लोग पार्ट्स के पैसे ले लेते हैं।यानि कस्टमर्स को चूना लगाते हैं।

जगुआर और लैंडरोवर कंपनी के मालिक हैं इन 2 सस्ती कारों के दीवाने, पर्सनल लाइफ में करते हैं इनकी सवारी

इंजन ऑइल बदलने में करते हैं कोताही-

इंजन ऑइल को सर्विस सेंटर पर सही तरीके से बदला नहीं जाता या तो टॉप कर दिया जाता है या बिना सफाई के भर दिया जाता है इसके अलावा ऑइल फ़िल्टर को न बदलना, जरूरत के हिसाब से टायर्स को रोटेशन न करना।इससे कार के इंजन पर बुरा असर पड़ता है और इंजन खराब होने का मतलब होता है भारी नुकसान।