
Tata Sierra: Upcoming Car Launches in India
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors अपने व्हीकल लाइनअप को तेजी से अपडेट करने में लगी है। हाल ही में कंपनी ने घरेलू बाजार में अपनी मशहूर कारों टिएगो और टिगोर के सीएनजी वेरिएंट को लॉन्च कर CNG रेस में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। दूसरी तरफ कंपनी की Nexon EV देश की बेस्ट सेलिंग कार के तौर पर मशहूर हो रही है। अब ख़बर आ रही है कि कंपनी बाजार में कुछ नए मॉडलों को पेश करने की तैयारी कर रही, जिसमें Sierra इलेक्ट्रिक से लेकर Blackbird एसयूवी जैसे मॉडल शामिल हैं। तो आइये जानते हैं टाटा मोटर्स की आने वाली गाड़ियों के बारे में-
Tata Blackbird:
टाटा मोटर्स अपनी नई मिड-साइज एसयूवी पर काम कर रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स में इस आने वाली स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल को Blackbird नाम दिया गया है। हालांकि इसके बारे में अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि ये मॉडल कंपनी के Nexon X1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा, इसमें कंपनी 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन दे सकती है। स्पोर्टी लुक के साथ ही इस एसयूवी में एडवांस फीचर्स को शामिल किया जाएगा। कंपनी इसे अगले साल तबाजार में ला सकती है।
Tata Altroz EV:
जैसा कि इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है, कंपनी जल्द ही अपने दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर Altroz EV पर भी काम कर रही है। कंपनी ने बीते ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान इसके तकरीबन प्रोडक्शन रेडी वर्जन को शोकेस किया था। लेकिन ये मॉडल उस वक्त पूरी तरह से तैयार नहीं था, ऐसी उम्मीद है कि इस कार को साल के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है। इसका लुक और डिज़ाइन काफी हद तक मौजूदा पेट्रोल मॉडल जैसा ही होगा।
Tata Safari/Harrier petrol:
टाटा मोटर्स आने वाले समय में अपनी मशहूर एसयूवी गाड़ियों सफारी और हैरियर को पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारेगी। फिलहाल ये दोनों SUV केवल डीजल इंजन के साथ ही आती हैं। नया पेट्रोल वेरिएंट कीमत में कम होगा, जिससे कम खर्च में ही ग्राहक इन एसयूवी मॉडलों की सवारी कर सकेंगे। हैरियर में कंपनी 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और सफारी में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है।
Tata Sierra EV:
टाटा मोटर्स दशकों के बाद एक फिर से सिएरा की वापसी कर रही है, लेकिन इस बार इसे इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने बीते ऑटो एक्सपो के दौरान इसके कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश किया था। जिसे काफी लोकप्रियता मिली थी, हाल ही में कंपनी ने इसके मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने के संकेत भी दिए थें। इस एसयूवी को सिग्मा प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। जो कि ख़ास इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म है। ऐसा माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2025 तक बाजार में उतारा जाएगा।
Published on:
28 Feb 2022 06:22 pm
