11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कितने भी बढ़ जाएं पेट्रोल के दाम इन सस्ती कारों को चलाने का खर्च है बेहद कम

CNG कारें देतीं हैं बेहतरीन माइलेज इन कारों को चलाने का खर्च है बेहद कम CNG कारें नहीं फैलाती हैं वायु प्रदूषण

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली: पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में लोगों को कार चलाना काफी महंगा पड़ता है, लेकिन अगर आपके पास CNG Cars है तो आपको होगा क्योंकि सीएनजी में आपको ज्यादा माइलेज मिलता है। ऐसे में अगर आप भी सीएनजी कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको सबसे सस्ती CNG कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Maruti alto 800 :मारुति सुजुकी की ऑल्टो 800 ( Alto 800 ) ( Maruti Suzuki CNG Cars ) एक किफायती और लो मेंटेनेंस कार है जिसमें आपको CNG का भी विकल्प मिलता है। बता दें कि इस कार में 800 cc इंजन लगा है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 40bhp की पावर के साथ 60Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार को आप महज 2.51 लाख में खरीद सकते हैं। यह कार 30.46km/kg का माइलेज देती है।

ये फ़िल्टर दुगना कर देता है आपकी बाइक का माइलेज, ऐसे कर सकते हैं इनस्टॉल

Maruti Wagon R : मारुति की वैगनआर के LXi वेरिएंट में आपको CNG किट मिलता है, बता दें कि इस कार में 998 cc का पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। अगर आप इस कार को CNG मोड़ पर चलाते हैं तो ये आपको 26.6 km/kg का माइलेज देती है। इस कार को आप 4.87 रुपये में खरीद सकते हैं।

Maruti Alto K10 : मारुति की आल्टो को भारत में लोग खूब पसंद करते हैं और यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन चुकी है। इस कार में 998cc का पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन CNG मोड में 58bhp की पावर और पेट्रोल मो में 67bhp की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा यह CNG मोड में 78Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो कि पेट्रोल मोड से 12Nm कम है। बता दें कि आप इस कार को 4.14 लाख में खरीद सकते हैं। यह कार 32.26 km/kg का माइलेज देती है।

Tata Nano E-max : सस्ती कार की बात करें तो टाटा की नैनो का नाम सबसे पहले आता है, इस कार में CNG किट दिया गया है जिसमें आपको 36 km/kg का माइलेज मिलता है, इस कार को आप लगभग 3 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।

Mahindra लॉन्च करेगी 3 इलेक्ट्रिक कारें, 18,000 करोड़ के निवेश से की जाएंगी तैयार