अक्सर लोगों के साथ क्या होता है कि जब नई कार खरीदते हैं तो कंपनी की तरफ से जितने माइलेज का दावा किया गया होता है उतना माइलेज मिल नहीं पाता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो अब आपको इसके लिए बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। जी हां आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप अपनी कार से डबल माइलेज प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी के द्वारा कार का माइलेज मापने के कुछ अलग मापदंड होते हैं, अगर आप भी उसी प्रकार से कार चलाएंगे तो आपकी कार हमेशा बेहतरीन माइलेज देगी।