सिर्फ 500 रुपये का खर्च
इस स्टूडेंट ने खुद एक कार्बोरेटर बनाया है, जिसे बाइक में फिट करने के बाद बाइक का माइलेज डबल से भी ज्यादा हो जाता है। इस कार्बोरेटर पर सिर्फ 500 रुपये का खर्च आता है। इस कार्बोरेटर को बनाने वाला स्टूडेंट विवेक कुमार कौशांबी का रहने वाला है। विवेक ने 2001 में 12वीं कक्षा में फिजिक्स पढ़ी थी, जिसके फॉर्मूले के दम पर ये अनोखा कार्बोरेटर बना कर तैयार कर दिया है। ये कार्बोरेटर माइलेज को डबल से भी अधिक करने में सक्षम है, जिसकी मदद से बाइक प्रति लीटर में 153 किमी का माइलेज दे सकती है। इस टेकनोलॉजी का इस्तेमाल बाइक से साथ जनरेटर में भी किया जा सकता है।