14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार के इस पार्ट पर है चोरों की निगाह, Toyota Innova हो रही है सबसे ज्यादा टारगेट

आजकल कार कंपनियां लगभग हर कार में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर एयरबैग देती है और इन एयरबैग्स की कीमत लाखों रूपए तक होती है।

2 min read
Google source verification
car airbags

कार के इस पार्ट पर है चोरों की निगाह, Toyota Innova हो रही है सबसे ज्यादा टारगेट

नई दिल्ली: कार चोरी बेहद कॉमन अपराध है और अक्सर ही सुनने में आता है कि कि चोर गाड़ी लेकर भाग गए, लेकिन हाल के दिनों में इस संदर्भ में बेहद अजीबो गरीब मामला सामने आ रहा है। बैंग्लुरू में देखा जा रहा है कि चोर पूरी गाड़ी को चुराने की जगह उनके एयरबैग्स को टारगेट कर रहे हैं। और इसमें भी Toyota Innova को सबसे ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है।

एक महीने के अंदर 3000 लोगों ने बुक की Tata Tiago NRG, जानें पूरी खबर

दरअसल आजकल कार कंपनियां लगभग हर कार में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर एयरबैग देती है और इन एयरबैग्स की कीमत लाखों रूपए तक होती है। यही वजह है कि चोर आजकल कार न ले जाने के बजाय कार के एयरबैग्स, ऑडियो सिस्टम और बाकी महंगे फीचर्स पर हाथ मारते हैं। आपको बता दें कि भारत से पहले अमेरिका में भी ये ट्रेंड जोरों पर था कि चोर कारों से एयरबैग्स चुराकर उन्हें ऑनलाइन बेचते हैं। अमेरिका में जहां चोरों ने होंडा की कारों को निशाना बनाया था वहीं भारत में चोर टोयोटा की इनोवा को इस तरह की चोरी के लिए निशाना बना रहे हैं।

Bullet को टक्कर देने आ रही है mahindra jawa, कंपनी ने इंजन के बारे में खोला ये राज

आपको मालूम हो कि इन चोरी हुए एयरबैग्स को लोग ऑनलाइन अच्छी कीमत पर बेच देते हैं, और ऐसे लोग जिनकी कारों की वारंटी खत्म हो चुकी होती है। या जिनके पास Zero Depreciation insurance नहीं होती है या कार की एयरबैग्स खराब हो चुके होते हैं। लेकिन यहां आपको बता दें कि सेकेंड हैंड मार्केट से एयरबैग्स जैसे फीचर्स लगवाना कभी भी समझदारी का काम नहीं हो सकता क्योंकि एयरबैग्स ड्राइवर और पैसेंजर की सुरक्षा के लिए होते हैं इनके साथ कुछ भी गलत होने पर कार में बेठने वाले की जान जा सकती है।