27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए अवतार में आई Toyota Fortuner, लुक देखकर उड़ जाएंगे होश

टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी स्पोर्टिवो ( Toyota Fortuner TRD Sportivo ) का नया वेरिएंट बाजार में पेश कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 10 Nov 2018, 2:27 PM IST

Toyota Fortuner TRD Sportivo

नए अवतार में आई Toyota Fortuner, लुक देखकर उड़ जाएंगे होश

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा ने अपनी बेहतरीन एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी स्पोर्टिवो ( Toyota Fortuner TRD Sportivo ) के नए वेरिएंट को पेश कर दिया है। बाजार में ये एसयूवी फॉर्च्यूनर टीआरडी स्पोर्टिवो 2 के नाम से आएगी। आइए जानते हैं कैसी होगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

फॉर्च्यूनर टीआरडी स्पोर्टिवो 2 में कई बदलाव किए गए हैं, इसमें एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक अपडेट्स, नया फ्रंट बंपर और ग्रिल में बदलाव देखने को मिलेगा। ग्रिल के चारों तरफ मेटल फिनिश दिया गया है और अंदर बॉडी वाला कलर होगा। इस एसयूवी में रेड हाइलाइट्स, बड़े सेंट्रल एयर डैम, नया बंपर, स्लीकर फॉग लैम्प और फ्रंट में बदलाव होंगे। नई फॉर्च्यूनर के रियर में टेल लैम्प्स के पास ब्रश्ड मेटल फिनिश और बंपर के पास कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। नई फॉर्च्यूनर का लुक पहले से बहुत ज्यादा शानदार हो गया है। नई फॉर्च्यूनर में कंट्रास्ट फिनिश्ड विंग मिरर्स, ब्लैक रूफ, नए सस्पेन्शन, पिलर्स और ड्यूल टोन 20 इंच एलॉय व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर की बात की जाए तो अंदर रेड फिनिश और ब्लैक इंटीरियर होगा।

ये भी पढ़ें- रील लाइफ में विलेन का किरदार निभाने वाले आशुतोष राणा रियल लाइफ में हैं इन कारों के शौकीन

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो फॉर्च्यूनर टीआरडी स्पोर्टिवो 2 में 2.8 लीटर का डीजल इंजन ही दिया जाएगा जो कि 174.5 बीएचपी की पावर और 450 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये एसूयवी प्रति लीटर में 12.9 किमी का माइलेज दे सकती है। नई एसयूवी 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव के विकल्प के साथ आएगी।

ये भी पढ़ें- पहले से भी ज्यादा दमदार हुई Royal Enfield Thunderbird 350X, जानें क्या है वो खास फीचर

भारत में टोयोटा फॉर्च्यूनर टीआरडी स्पोर्टिवो को लॉन्च किया गया था फिलहाल इसकी बिक्री यहां नहीं हुई है। टोयोटा थाईलैंड में टीआरडी स्पोर्टिवो 2 को इसी साल लॉन्च कर सकती है और अगले साल भारत में भी इसे लॉन्च किया जाएगा।